पीजीआई के वार्ड 12 में उपचाराधीन नवीन कुमार ने शनिवार दम तोड़ दिया है।
वह पिछले करीब ढाई माह से उपचाराधीन था। नवीन के पैर पर अध्यापक द्वारा डंडा मारने से पैर में सूजन आ गई थी, जिसने बाद में कैंसर का रूप ले लिया था।
उपचार के दौरान छात्र हिल पाने में भी असमर्थ हो गया था। नवीन का उपचार अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था। मृतक के पिता ने इसकी पूरी जिम्मेदारी अध्यापक पर डाली है।
उसने प्रशासन से इस संबंध में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।