सरधना। पर्यावरण धर्म समिति द्वारा सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों के सम्मान किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट के तहसील स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। संयोजक आगा अली शाह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक और पर्यावरणीय जागरूकता के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। स्वच्छ पर्यावरण समाज की प्राथमिक आवश्यकता है। इस दौरान जीशान कुरैशी, मनमोहन त्यागी, डॉ. ताहिर हनफी, आफताब अंसारी, रोहित पाल, संयम पांचाल, पवन शर्मा, सुशील एडवोकेट, शबाना मलिक, सुनील एडवोकेट, डॉ. सचिन गर्ग रहे। संवाद