फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में पीजी में दाखिले के लिए हुईं प्रवेश परीक्षाएं

Thu, 16 Jul 2026 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वीरवार को पीजी पाठ्यक्रम एमए भूगोल, बीपीएड, एमपीएड, एमए संस्कृत, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, एमए इकनॉमिक्स, एमलिब, एमए एजुकेशन, एमए फाइन आर्ट्स, संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रम, एमए योग विज्ञान, एमएड, एमएससी स्टैटिस्टिक्स व एमए हिंदू स्टडीज की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी ने बताया कि आज आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में भूगोल में 186, बीपीएड में 129, एमपीएड में 100, एमए (संस्कृत) में 33, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज में 79, एमए इकनॉमिक्स में 104, एमलिब में 126, एमए एजुकेशन में 57, एमए फाइन आर्ट्स में 12, संगीत विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रम में 16, एमए योग विज्ञान में 57, एमएड में 69, एमएससी स्टैटिस्टिक्स में 39 व एमए हिंदू स्टडीज में 47 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क निदेशक ने बताया कि 17 जुलाई को एमए हिंदी, एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग व फार्मास्युटिकल साइंसेज समूह के एम फार्मा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें