संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) को मान्यता मिली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) ने ओडीएल व ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अगले पांच वर्षों के लिए मान्यता दी है।
सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़ ने बताया कि बीए, बीकॉम, एमए और एमएससी गणित सहित कई पाठ्यक्रम यूजीसी (ओडीएल एवं ऑनलाइन प्रोग्राम्स) विनियम-2020 के तहत संचालित होंगे। अगस्त 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया व डीईबी पोर्टल पर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़ और उनकी टीम को बधाई दी। प्रो. धनखड़ ने बताया कि अगस्त सत्र की प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-डीईबी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर शुरू होगी।