फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट - रोहतक जोन से एक भी सेक्टर की फाइल नहीं पहुंची मुख्यालय, लोगों में रोष

विज्ञापन
v s hudda.
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) मुख्यालय की ओर से प्रदेश के 103 सेक्टरों में एन्हांसमेंट की रिकैल्कुलेशन प्रक्रिया पूरी की जानी है। रोहतक जोन से कुल 23 सेक्टरों की रिकैल्कुलेशन होनी है। जोनल कमेटी की ओर से आखिरी दिन पूरा होने के बाद भी एक सेक्टर की फाइल को अपनी स्वीकृति के बाद हस्ताक्षर कर सीए फर्म को नहीं भेजा है। प्रक्रिया में लगातार देरी से सेक्टरवासियों में भारी रोष है। ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पूरे मामले में सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, एचएसवीपी के प्रशासक का कहना है कि पहले 15 सेक्टरों का रिकैल्कुलेशन हो चुकी है। मुख्य प्रशासक की ओर से जारी हुए नए मानक के हिसाब से दोबारा से रिकैल्कुलेशन की जा रही है।
विज्ञापन

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी एचएसवीपी के अधिकारी इस प्रकिया को लगातार लटकाने का प्रयास कर रहे हैं। पांचों जोन में रिकैल्कुलेशन की प्रकिया में अधिकारियों द्वारा नोटिफिकेशन के नियमों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। अधिकारी एक टारगेट सेट कर प्रकिया को पूरा करने में लगे हैं। एचएसवीपी मुख्यालय द्वारा एन्हांसमेंट राशि बढ़ाने के उद्देश्य से जोनल कमेटी को बार- बार नियमों में बदलाव के आदेश दिए जा रहे हैं। इससे सेक्टरवासियों में भारी रोष है। सेक्टरवासियों को पुन: आन्दोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है, यदि परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ, तो जल्द ही राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
रोहतक जोन में इन सेक्टरों पर एन्हांसमेंट
: रोहतक - सेक्टर-1, 3, 4 एक्सटेंशन, 5 व 6
: पानीपत- सेक्टर 6,7, 8, 18, 29 पार्ट वन, 29 पार्ट टू
: सोनीपत - सेक्टर - 7, 12 पार्ट वन, 12 पार्ट टू, सेक्टर 14, 23, 15 पार्ट वन व 15 पार्ट टू
: झज्जर - सेक्टर 6 व 9
: बहादुरगढ़ - 2, 9 व 9 पार्ट वन
सेक्टर - 23, कुल आवंटी - 31148, एन्हांसमेंट राशि- 612 करोड़
प्रक्रिया में देरी से सेक्टर वासियों में बढ़ी नाराजगी
दो साल से एन्हांसमेंट को लेकर आवंटी संघर्ष कर रहे हैं। एचएसवीपी के अधिकारियों की ओर से इसे फाइनल नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश स्तर पर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

कदम सिंह अहलावत, पूर्व प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 रोहतक
एन्हांसमेंट के रिकैल्कुलेशन को लेकर कई बार हुडा अधिकारियों से मिला जा चुका है। मुख्यालय की ओर से मिली डेड लाइन भी आज खत्म हो गई है। नतीजा कुछ नहीं निकला है। कमेटी की ओर से होने वाले फैसले के बाद आंदोलन किया जाएगा।
रमेश खासा प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर-6 रोहतक
एचएसवीपी के अधिकारियों से कई बार मुलाकात की गई है पर अब तक नतीजा कुछ नहीं निकला है। आवंटी पैसा देना चाहते है मगर एचएसवीपी के अफसर प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर लापरवाही कर रहे हैं।
केके खिरवट , महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-1 रोहतक
मुख्यमंत्री से हुई कई दौर बैठकों में सभी मांगों पर बनी सहमति के बाद सरकार की ओर से एन्हांसमेंट रिकेलकुलेशन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक उसे दरकिनार कर नियमों के खिलाफ मनमाने आदेश जारी कर प्रक्रिया को लटका रहे हैं । इससे सेक्टरों की एन्हांसमेंट घटने की बजाय और बढ़ेगी। सेक्टरवासियों को पुन: सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जल्द ही इस विषय पर राज़्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जायेगी।
कुलदीप वत्स,प्रदेश अध्यक्ष ऑल सेक्टर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ।
हुडा के 15 सेक्टरों का रि कैलकुलेशन हो चुका है। मुख्य प्रशासक के आदेश के बाद दोबारा से चार सेक्टरों का रि कैलकुलेशन करके मुख्यालय भेजा जाएगा। जल्द ही मुख्यालय से मिलने वाले निर्देश के बाद इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

- वी एस हुड्डा , प्रशासक।

सेक्टर तीन स्थित हुडा कार्यालय । संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें