16 एमडीयू के गणित विभाग में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गणित विभाग में साप्ताहिक कार्यशाला प्रारंभ हुई। डीन इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी की अहमियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल कौशल विकास का है, बल्कि जीवन भर सीखने की मानसिकता को भी विकसित करने का सुनहरा अवसर है।
गणित विभाग अध्यक्ष प्रो. सुमित गिल ने कहा कि एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स सिर्फ नौकरी पाने की योग्यता नहीं, बल्कि स्वयं को हर चुनौती में सक्षम बनाने की कला है। कार्यशाला का समन्वयन प्रो. सविता राठी, डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. मोनिका सांगवान और डॉ. नेहा ने किया। मंच संचालन शोधार्थी कुसुम ने किया, जबकि नविता, विकास, अर्चना, अन्नू और अमन ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
संवाद