फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाने पर दिया जोर

Tue, 21 Jul 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा में भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों के तहत शक्ति केंद्र इस्माईला 11बी व कुलताना में टिफिन बैठकें आयोजित कीं। जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा ने इसकी अध्यक्षता की। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मंजू हुड्डा ने कहा कि मजबूत शक्ति केंद्र ही भाजपा की ताकत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यों की सराहना की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की कार्यशैली की भी प्रशंसा हुई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री, महामंत्री राज सिंह अंबेडकर और अमन भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें