फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गंदगी फैलाने व सिंगल यूज प्लास्टिक के किए 10 चालान

Tue, 21 Jul 2026 07:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। निगम की टीमों ने निरीक्षण कर 10 चालान किए हैं। इन चालानों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर की गई है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम ने एक विशेष अभियान भी चलाया है। इसके तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। इसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह अभियान मानसून के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ है।
कार्यक्रम में नागरिकों को घर और संस्थान स्तर पर कूड़ा अलग करने के लिए कहा गया। साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें