रोहतक। शहर के विभिन्न फीडरों पर मरम्मत कार्य के चलते आज कई स्थानों पर बिजली बाधित रहेगी। इसमें 33 केवी सेक्टर एक फीडर पर कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ सिटी एक मनीता धनखड़ ने बताया कि शनिवार को सेक्टर दो मार्केट, वाटर वर्क्स, माइक्रोन इंडस्ट्री की सुबह दस से पांच बजे शाम तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं एमडीयू के 132 केवी स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सुबह साढे़ 12 से तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
इसके अलावा 11 केवी फीडर एकता कॉलोनी व 11 केवी ओल्ड हाउसिंग बोर्ड फीडर का काम प्रभावित रहेगा। इसमें एकता कॉलोनी फीडर के अंतर्गत डॉ. आंबेडकर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, छोटू राम कॉलोनी, एकता कॉलोनी, प्रीति विहार, कन्हेली मोड़, डेयरी कांप्लेक्स व ओल्ड हाउसिंग बोर्ड फीडर के अंतर्गत ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, प्रीत विहार, आजाद नगर, चावला कॉलोनी, कमला नगर, शिवाजी कॉलोनी, झज्जर चुंगी, कन्हेली रोड, ईएसआई डिस्पेंसरी की बिजली बाधित रहेगी। वहीं सेक्टर एक में शुक्रवार लगभग छह घंटे बिजली बाधित रही। इसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। ब्यूरो