इलाके में सर्दी के मौसम में बिजली चोरी बढ़ गई है। बिजली चोरी रोकने को लेकर बिजली निगम एक्शन मोड में है। बिजली चाेरी ही नहीं, जुर्माना रुकवाने पर भी निगम एक्शन लेगा। किसी व्यक्ति ने बिजली चाेरी पर लगा जुर्माना 48 घंटे में नहीं भरा तो उस पर बिजली निगम एफआईआर दर्ज कराएगा।
बिजली कनेक्शन भी काटा जा सकता है। बिजली चोरी रोकने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। इन्होंने अलग-अलग गांव में 104 स्थानों पर छापा डालकर 65 जगह चोरी पकड़ी। करीब 40 लाख रुपये जुर्माना लगाया। चोरी का कुछ जुर्माना रिकवर कर लिया गया है। जिन लोगों का जुर्माना बाकी है, उन पर निगम एफआईआर दर्ज करा रहा है। दो से तीन दिन में बिजली निगम ऐसे लाेगों की सूची बनाकर सार्वजनिक करेगा।
कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश जगह पर बिजली की केबल लगाई हुई है। इन पर चोरी कर पाना मुश्किल होता है। फिर भी लोग इन केबल तारों में कट कर लेते हैं व मौका पाकर कुंडी लगाते हैं। विद्युत निगम के एसडीओ जोगिंदर सिंह मोर ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ है। प्रति दिन टीम काम कर रही है। 65 जगह चोरी पकड़ी गई है।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur