फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बिजली कर्मचारियाें ने अपनी हड़ताल आगामी दो माह के लिए स्थगित कर दी गई है। बिजली मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगे रखी। इसके बाद मांगों पर सहमति बनने पर हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक निजीकरण के विरोध में हड़ताल करने का निर्णय लिया। इसको लेकर बिजली कर्मचारियों की तरफ से पहले किए गए धरना-प्रदर्शन में अधिकारी भी उनके समर्थन में आ गए थे। सोमवार को 12 से चार बजे तक बिजली कर्मचारियों की बिजली मंत्री के साथ चार घंटे की वार्ता हुई। इसके बाद 10 अक्तूबर हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया।
कर्मचारी नेता रामदर्शन ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों व सरकार के बीच सहमति बनी कि 15 अगस्त को जारी होने वाली निजीकरण का पत्र सरकार की तरफ से जारी नहीं किया जाएगा। बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बैठक के बाद मांगे पूरी करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें