फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुचावास सब डिवीजन में बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- बुचावास बिजली निगम कार्यालय में सरकार द्वारा जारी प्रति को फूंकते  कर्मचारी--स्
विज्ञापन
कनीना। बिजली कर्मचारियों एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बुचावास सब डिवीजन में बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार की कथित वादाखिलाफी, पैरेलल लाइसेंस, एचसीआरसी एक्सपर्ट कमेटी की जनविरोधी रिपोर्ट व एग्रीकल्चर डिस्कॉम बनाए जाने की योजना का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जारी प्रतिलिपि को आग के हवाले कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित फैसलों से आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से जनविरोधी निर्णयों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि बिजली क्षेत्र को मजबूत बनाने के बजाय ऐसे फैसले किए जा रहे हैं, जिनसे व्यवस्था और कर्मचारियों के हित प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया और प्रस्तावित फैसलों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने कहा कि उनका संघर्ष जनहित एवं कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों को लेकर है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी कमेटी के संपादक सत्यवान यादव, जेई सतीश, फोरमैन रमेश, राजेंद्र नोताना, सिकंदर यादव, अजीत, सचिव सुनील, मुकेश, बलबीर, अंकित, अमित, सोमबीर, दीपक, फोरमैन राजेश, फोरमैन सतीश, एसएसए संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें