रोहतक। मौसम में बदलाव आने के बाद बिजली खपत में कमी आई है लेकिन, निगम के पास बिजली कट की शिकायतों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। शहर में दिन भर दिन बिजली कट बढ़ते जा रहे हैं, निगम के पास ऑनलाइन शिकायतों के मामले बढ़ रहे हैं। वीरवार को निगम के पास बिजली कट की 1070 शिकायतें दर्ज की गई, शुक्रवार को 540 शिकायतें दर्ज की गई हैं। बिजली आने और जाने का दिन-रात खेल चलता रहता है। बिजली निगम के पास लो और हाई वोल्टेज की समस्याएं भी आ रही हैं। बिजली जाने से लोगों को काफी समस्या हो रही है। बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। ऐसे में बिजली न होने से लोगों को जीना बेहाल हो जाता है। बुधवार को बिजली खपत 92 लाख 14 हजार यूनिट, वीरवार को 79 लाख 48 हजार यूनिट तो शुक्रवार को 83 लाख 89 हजार यूनिट रही।
ऑनलाइन दर्ज हुईं शिकायतों का ब्योरा
दिन सब डिवीजन 1 सब डिवीजन 2 सब डिवीजन 3 इंडस्ट्रियल एरिया कुल
3 जुलाई 443 219 96 39 797
4 जुलाई 421 175 283 191 1070
5 जुलाई 250 152 99 39 540
6 जुलाई 141 140 28 13 323
यह क्षेत्र रहे प्रभावित
3 जुलाई को सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, जनता कॉलोनी, शिव कॉलोनी रही। 4 जुलाई को सेक्टर-1, बसंत विहार, मॉडल टाउन, राम गोपाल कॉलोनी, जनता कॉलोनी, डीएलएफ काॅलोनी, आर्य नगर, जगदीश कॉलोनी, डेयरी मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, गढ़ी मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी, रेलवे रोड पर समस्या रही। 5 जुलाई को तिलक नगर, विकास नगर, झंग काॅलोनी, जगदीश कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, रेलवे रोड पर समस्या रही। वहीं 6 जुलाई को न्यू चिन्योट कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, सेक्टर-1, डीएलएफ कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, पटेल नगर, आजादगढ़ में बिजली की समस्या से लाग परेशान रहे।
वर्जन
बिजली को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोई बड़ी समस्या न होने पर एक घंटे में बिजली कटों को ठीक कर दिया जाता है। लोगों को किसी तरह की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम