फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नपा वाइस चेयरमैन का चुनाव एक सितंबर को

Fri, 22 Aug 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
चुनावी चर्चा करते नपा पार्षद सत्यवान भट्टी, हरप्रीत व सन्नी मिगलानी। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन का चुनाव 01 सितंबर को होगा। रोहतक एसडीएम ने इसके लिए पत्र जारी किया है। तिथि तय होने से पार्षदों में सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के तहत 01 सितंबर को सुबह 10 बजे नपा कार्यालय में एसडीएम आशीष कुमार बैठक करेंगे। 11:30 बजे तक नामांकन होंगे। 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
वहीं, नपा वाइस चेयरमैन का चुनाव 2 बजे होगा। नगर पालिका वाइस चेयरमैन पद के लिए चुनाव का पत्र शुक्रवार को कलानौर नपा अध्यक्ष व सभी पार्षदों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कि कलानौर नगर पालिका में 16 पार्षद व एक अध्यक्ष का मत है। ऐसे में वाइस चेयरमैन उम्मीदवारों को अपने पक्ष में अधिक से अधिक पार्षद करने होंगे। वहीं, चुनाव की तारीख तय होते ही पार्षदों ने अपने पक्ष में करने के लिए जुगालबंदी शुरू कर दी है।
एससी के आठ तो ओबीसी के तीन पार्षद
नगर पालिका में अनुसूचित जाति के 8, सामान्य वर्ग के 5 और ओबीसी के तीन पार्षद हैं। इनमें से प्रियंका पुनीयानी, मोनिका आनंद, हरप्रीत सिंह जुनेजा, सत्यवान भट्टी, अमित कुमार, प्रवीण कुमारी व कांता देवी फिलहाल सामने आए हैं।
चेयरपर्सन और पार्षदों के नामों से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर कलानौर की राजनीति दोबारा से गर्माएगी।

चुनावी चर्चा करते नपा पार्षद सत्यवान भट्टी, हरप्रीत व सन्नी मिगलानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें