रोहतक। कब्जे को लेकर बखेता में हुए विवाद के दौरान गांव के दो युवकों अमित व अंकित को गोली मारने के आरोपी घटना के दूसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जांच टीम आरोपी महिला सरपंच सहित 12 लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यह स्थिति तक है जब पुलिस के हाथ में सीसीटीवी फुटेज व आरोपियों के घर का भी पता है।
आईएमटी थाना क्षेत्र के बखेता में बुधवार की रात रामकिशन की दीवार पर कब्जा करने को लेकर राजेंद्र से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच पति देवेंद्र उसके साथी राजेंद्र, विपिन, अनिल, दीपक, अमित, अशीष, अशोक, हवासिंह, अजय, प्रवीन ने अंकित, अमित व रामकिशन के साथ मारपीट की थी।
रामकिशन ने विरोध किया तो सरपंच के पति देवेंद्र, उसके साथी राजेंद्र और विपिन ने गोली चला दी। गोली अंकित के पैर और सुमित के पेट में जा लगी। इस संबंध में अंकित के बयान पर आईएमटी थाने में महिला सरपंच अंजू व उसके पति सहित 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। वीरवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर सीसीटीवी देखे लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी।
वर्जन
अंकित के बयान पर महिला सरपंच, उसके पति सहित 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -पंकज कुमार आईएमटी थाना प्रभारी।