रोहतक। महम के वार्ड नंबर 14 में दो बाइक सवार घर के बाहर टहल रही 88 साल की बुजुर्ग महिला की चेन झपटकर ले गए। बुजुर्ग महिला के पोते ने थाने में केस दर्ज कराया है।
महम निवासी पंकज गोयत ने दी शिकायत में बताया कि वह बीकॉम का छात्र और परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसकी दादी मालो देवी रविवार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर घर के बाहर गली में टहल रही थी। तभी बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर चेन तोड़कर ले गए। उसने पैदल ही बाइक सवार युवकों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार फरार होने में कामयाब रहे।