करीब सवा 11 बजे एक युवक मिठाई का डिब्बा लेकर अंदर गया। जो गूंगा था। उसने देखा तो कृष्णा देवी बेड पर मानो सो रही थी। किसी ने ऊपर से चदर डाली हुई थी। उसने हिलाकर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई।
चादर हटाई को कृष्णा देवी के चेहरे से खून बह रहा था। नाक व कानों से जेवरात गायब थे। मामले की सूचना वार्ड के पार्षद को दी गई। पार्षद ने पुलिस को अगवत कराया। अब बेटी के दिल्ली से आने का इंतजार है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल एफएसएल एक्सपर्ट के साथ पुलिस घर के अंदर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।