फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑटो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजपुरा-खटावली रोड पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस से राइडर-112 मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजपुरा-खटावली रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान कमला देवी निवासी राजपुरा की ढाणी के रूप में हुई है। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें