फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जन्माष्टमी से पहले बाजार गुलजार, मोर वाले झूले बने पहली पसंद

विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व को लेकर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियों के चलते विभिन्न बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के झूले, वस्त्र, आभूषण और सिंहासन की दुकानें सज गई हैं। पर्व में कुछ ही दिन शेष रहने के कारण लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। इस बार बाजार में मोर की आकृति वाले झूले लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा स्टोन-नेट से तैयार कान्हा के आकर्षक वस्त्र और आभूषण भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। स्टील के झूलों की भी मांग बनी हुई है। वहीं, सफेद स्टोन से सजे सिंहासन भी ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार कान्हा की सजावट का सामान खरीद रहे हैं। नई बाजार स्थित दुकानदार प्रदीप ने बताया कि इस बार मोर की आकृति वाले झूलों की सबसे अधिक मांग है। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही इनकी खरीदारी भी तेज हो गई है। वहीं, दुकानदार लाला भाई ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सजावटी सामान के दामों में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। जन्माष्टमी पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में बाजारों में दिन-प्रतिदिन ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। दुकानदारों को आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
कान्हा के साथ राधा रानी के कपड़ों की भी बढ़ी मांग :
बाजार में कान्हा के साथ-साथ राधा रानी के कपड़ों की भी जबरदस्त मांग है। इस बार लहंगा-चुनरी सेट और मोर पंख वाली पोशाक लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा राधा-कृष्ण के आभूषण, मालाएं और बच्चों के लिए आकर्षक प्रिंट वाले कपड़ों की भी खरीदारी बढ़ी है। ‘राधे-राधे’ लिखे प्रिंट वाले बच्चों के कपड़े और मुकुट-मुरली सहित कृष्ण के वस्त्रों के सेट विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, बाजार में कान्हा की पोशाक 150 से 800 रुपये, राधा रानी का लहंगा-चुनरी सेट 250 से 1000 रुपये और राधा-कृष्ण की जोड़ी वाले कपड़े 250 से 800 रुपये तक में उपलब्ध हैं। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही इनकी बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

-
यह है सामग्रियों के दाम :
सामग्रीकीमत
लड्डू गोपाल के झूले50 से 500 रुपये
कान्हा की पोशाक150 से 1000 रुपये
माला और आभूषण
10 से 250 रुपये
बच्चों के राधा-कृष्ण के कपड़े 150 से 1000 रुपये
कृष्ण सेट (मुकुट-मुरली)80 से 150 रुपये

जन्माष्टमी पर्व को लेकर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें