फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खंभा तोड़ने का विरोध करने पर बुजुर्ग को ट्रक से कुचला, माैत

Wed, 08 Jul 2026 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद ट्रक चालक बुजुर्ग को कुचलता हुआ - फोटो : Archive
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव गुढ़ाण में सोमवार को देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दुकान के बाहर सुरक्षा के लिए लगाया गया खंभा तोड़ दिया। इसका एक बुजुर्ग ने विरोध किया तो उसने ट्रक नहीं रोका। बुजुर्ग को कुचलने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात पास के सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहित ने बताया कि उनके पिता नरेश कुमार परचून की दुकान के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक दुकान के बाहर मकान की दीवार की सुरक्षा के लिए लगाए गए खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूट गया। खंभा टूटने पर नरेश कुमार ट्रक चालक को रोकने के लिए आगे आए लेकिन चालक ने वाहन रोकने की बजाय तेज गति से दौड़ा दिया।
इस दौरान नरेश कुमार ट्रक की चपेट में आ गए और बुरी तरह कुचले गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद ट्रक चालक बुजुर्ग को कुचलता हुआ- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें