फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टेबल टेनिस, कैरम व चेस में एकता ने पहला स्थान प्राप्त किया

Fri, 24 Jan 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके18--सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज में दौड़ शुरू करवाते अध्यापक। स्रोत:कॉलेज
विज्ञापन
सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज महासचिव डॉ. राजेश सैनी ने शिरकत की। इंडोर खेल में कैरम की प्रतियोगिता में एकता प्रथम, आरजू द्वितीय व निधि तृतीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस में एकता प्रथम, निधि द्वितीय व श्वेता तृतीय स्थान पर रही। चेस में एकता ने पहला व हिमांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आउटडोर खेलों की मटका रेस में बीएड फाइनल की छात्रा वर्षा देवी प्रथम, वर्षा रानी द्वितीय व श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। थ्री लेग रेस में अंजली व अंजू ने पहला, वर्षा रानी व वर्षा देवी ने दूसरा और आशू व नीतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में एकता ने पहला, सोनिया ने दूसरा और सिमरन व अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। मार्बल स्पून दौड़ में वर्षा देवी ने पहला, अंजलि ने दूसरा और सिमरन व सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अलका बत्रा ने बताया कि राष्ट्रीय गर्ल्स चाइल्ड डे के अवसर पर छात्राओं के लिए दो दिवसीय इंडोर व आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें