फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भीख मांग रहे यूपी के आठ बच्चे किए रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पावर हाउस के पास से मंगलवार को एमडीडी ऑफ इंडिया व मानव तस्करी विरोधी टीम ने आठ बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया है। चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि इनमें छह लड़कियां व दो लड़के शामिल हैं। इनमें दो बच्चे करीब 4 वर्ष, दो लड़कियां 5 वर्ष, एक लड़की 6 वर्ष, दो लड़कियां 8 वर्ष की व एक लड़की 10 वर्ष की हैं।
विज्ञापन

सभी बच्चे नाबालिग और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी रोहतक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कमेटी सदस्य एडवोकेट विकास अत्री व उषा रानी ने बच्चों से बातचीत की।

कमेटी की ओर से अभिभावकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बच्चों से भीख मंगवाने व किसी भी प्रकार की मजदूरी कराने का मामला सामने आया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने भविष्य में बच्चों से भीख न मंगवाने का लिखित आश्वासन दिया। एमडीडी ऑफ इंडिया के सहायक विकास व मानव तस्करी विरोधी टीम से रवि मलिक, प्रदीप कुमार व सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें