फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठ्यक्रम डिजाइन में नवाचारों का नेतृत्व करने की क्षमता : डॉ. एसके सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में क्षेत्रीय सेंटर फॉर फैकल्टी डेवलपमेंट के चार वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने कहा कि इस सेंटर ने अपने उद्देश्यों को पूरा करने के साथ मेडिकल शिक्षा में शैक्षिक नेतृत्व भी किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीचर्स के लिए लीडरशिप स्किल्स पर आयोजित यह सीएमई सेंटर के प्रयासों का एक उदाहरण है।
विज्ञापन

मेडिकल टीचर की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य के डॉक्टरों में नैतिकता, कौशल और सीखने की आदतें विकसित करना भी है। निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि इस सेंटर में शैक्षिक अनुसंधान, मूल्यांकन व पाठ्यक्रम डिजाइन में नवाचारों का नेतृत्व करने की क्षमता है।
डाॅ. प्रशांत कुमार ने एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बताया कि यह सेंटर नए संस्थानों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकता है। डाॅ. राकेश मित्तल ने कहा कि मेडिकल एजुकेशन में डिजिटल तकनीक, सिमुलेशन और रिसर्च को बढ़ावा देने से छात्रों की दक्षता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

डाॅ. सुजाता सेठी ने बताया कि कि मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी फैकल्टी व उन्नत प्रयोगशालाओं का होना जरूरी है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डाॅ. एमजी वशिष्ठ, डाॅ. आरती, डाॅ. आशुमा सचदेवा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें