एमडीयू में प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदी
रोहतक। प्रभावी संवाद कार्य कुशलता की कुंजी है। यह बात अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा ने मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ कॉलेज की ओर से कम्युनिकेशन स्किल्स एट वर्क प्लेस विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही।
राणा ने कहा कि कार्य स्थल पर संवाद से केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं होता बल्कि यह आपसी विश्वास, स्पष्टता और सकारात्मक वातावरण की नींव रखता है। प्रभावी कम्युनिकेशन में भाषा की शुद्धता, श्रोता की मनोवृत्ति को समझना, बॉडी लैंग्वेज, तथा फीडबैक जैसी चीजें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज के को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनार सिंह ढुल ने कहा कि वर्तमान प्रशासनिक एवं शैक्षणिक परिवेश में प्रभावी संवाद न केवल कार्य क्षमता बढ़ाता है बल्कि टीम भावना, समन्वय और संस्थागत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।