फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक पीड़ित परिवार को मिले एक करोड़ और सरकार नौकरी : व्यापारिक संगठन

Mon, 15 Jun 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । डी पार्क अग्निकांड को लेकर व्यापारिक संगठनों ने रविवार को सिविल रोड स्थित एक होटल में बैठक की। व्यापारियों ने मृतकों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और व्यापारी कल्याण कोष बनाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता हरियाणा जनहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार भाटिया ने की। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व हेमन्त बक्शी ने संचालन किया। भाटिया ने कहा कि जांच एवं राहत समिति में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घोषित अनुदान राशि का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। प्रत्येक मृतक के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
विजय गुप्ता ने सुझाव दिया कि जीएसटी से प्राप्त राजस्व का कम से कम एक प्रतिशत हिस्सा व्यापारी कल्याण कोष के रूप में निर्धारित किया जाए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से एक विशेष सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया जाए।
यह प्रकोष्ठ आगजनी, प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना या अन्य किसी आपातकालीन स्थिति में प्रभावित व्यापारियों को तत्काल प्राथमिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा सके। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू छाबड़ा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास ही प्रभावी माध्यम है।
बक्शी ने कहा कि कुछ फायर ब्रिगेड गाड़ियों को शहर के प्रमुख बाजारों व हिसार रोड स्थित राजकीय विद्यालय के मैदान में स्थायी रूप से तैनात किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत घटनास्थल तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

-
बैठक में ये भी रहे शामिल :
बैठक में मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय धनखड़, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक बलदेव राज मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू सचदेवा, सिविल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके गोयल, एमएल अरोड़ा, जोगेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें