फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-सेवा केंद्र पर भर सकेंगे आयकर

Sat, 01 Aug 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आयकर दाताओं को ई-फाइलिंग के लिए सीए और वकील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


एनडीएलएम (नेशनल डिजिटल लिटरेसी मिशन) के तहत जल्द ही डोर टू डोर यह सुविधा दी जाएगी।

शहर और गांवों में चल रहे हरियाणा ई-सेवा केंद्रों (सीएससी) पर ई-टैक्स सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अंतर्गत अभी 57 वीएलई कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिले में करीब एक लाख से ज्यादा लोग आयकर भरते हैं। दरअसल, आयकर दाताओं को ई-फाइलिंग के लिए सीए और वकील के पास मोटी फीस देकर यह काम कराना पड़ता था।

पर, अब सरकार की ओर से शहर और गांवों पर जो सीएससी चलाए जा रहे हैं, वहां पर लोगों को ई-फाइलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें बहुत ही कम शुल्क देना पड़ेगा। फिलहाल, यह सुविधा शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि वीएलई को प्रशिक्षण दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
मुख्यालय की ओर से निर्देश मिले हैं कि सभी सीएससी केंद्रों पर ई-फाइलिंग की सुविधा शुरू की जाए। इसके लिए ही विभाग काम कर रहा है। शहर और गांवों के लोगों को जल्द ही यह सुविधा मिलेगी।
- मनीष गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें