फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ई रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। सांपला-बेरी रोड पर नगर पालिका कार्यालय और माइनर के पास सुबह एक ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। शव पर कुछ चोट के निशान हैं, जबकि उनका ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा मिला है। परिजन ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने फिलहाल हादसे का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि सांपला के वार्ड नंबर 11 निवासी जसवंत ई-रिक्शा चलाते थे। शुक्रवार देर रात तक वह घर नहीं आए तो परिजन ने थाने में शिकायत दी। शनिवार सुबह कुलताना मार्ग स्थित दुलहेड़ा माइनर व नगर पालिका कार्यालय के पास शव मिलने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जसवंत के परिजन ने शव की पहचान कर ली। परिजन ने चोट देखकर हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं, थाना प्रभारी बिजेंद्र का कहना है कि मामला हादसे का है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


-
भाभी पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोपी देवर काबू
रोहतक। कलानौर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव में भाभी सुमन पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोपी देवर परमानंद को पुलिस ने दबोच लिया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पिलाना में 11 मई को प्रमेंद्र की मां सुमन पर उसके चाचा परमानंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर जान लेने का प्रयास किया था। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उनकी मां घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

-

जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा
रोहतक। थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के गांव बोहर निवासी अमित पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी राजस्थान के श्रीगंगानगर रावल मंडी निवासी मुकेश को काबू किया है। आरोपी ने बोहर निवासी अमित पर जान लेने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के दौरान ही भीड़ ने एक युवक को हथियार समेत मौके से काबू कर लिया था। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें