फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कस्बे में पेयजल संकट, दूसरे दिन पानी आ रहा, वह भी दूषित

Sun, 25 May 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24कलानौर03...र​श्मि चावला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कस्बे में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। एक दिन छोड़कर वार्ड छह, नौ व 11 में पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन वह भी दूषित है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आश्वासन देने के सिवाए कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
कस्बे के लोगों का कहना है कि जल आपूर्ति विभाग को शिकायत भी दी गई है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। गलियों में खोदे गए गड्ढे व अवैध कनेक्शन हैं, जिनकी वजह से गलियों में पानी भर जाता है। वहीं, पानी सप्लाई लाइन के जरिए घरों में पहुंच जाता है। करीबन 10 मिनट तक पानी नालियों में बहाने के बाद इस्तेमाल करने के लायक होता है। ऐसे में पानी की भी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

....

पानी पीने के लायक नहीं, बीमारी फैलने का खतरा
विभाग पानी का बिल तो भरवा लेते हैं, लेकिन सुविधा न के बराबर है। घरों में ऐसा पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। पानी के इस्तेमाल से बच्चे बीमार हो सकते हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- रश्मि चावला, वार्ड छह
......
बदबू आ रही पानी से, पीना तो दूर की बात
पानी बिल्कुल काले रंग का आता है, जिसमें से बदबू आती है। 20 से 25 मिनट पानी आता है, जिससे पूर्ति नहीं होती। जब तक पानी साफ होता है, इतने में बंद हो जाता है।
- मोना जुनेजा, वार्ड छह
...
एक दिन छोड़ कर पानी आता है। वह भी इतना गंदा कि पूरे घर में बदबू फैल जाती है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

- जुगल किशोर, वार्ड छह
....
गर्मी के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग पानी की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। ऐसे में यदि इतना गंदा पानी आएगा तो बीमारियां भी बढ़ेंगी। पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए भी नहीं किया जा रहा है।
- अनिता, वार्ड छह
...
वर्जन
जहां-जहां गंदे पानी की सप्लाई की समस्या है, वहां कर्मचारियों को भेज कर लीकेज तलाशकर ठीक की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- राजेश सोनी, उपमंडल अभियंता, पीडब्ल्यूडी

24कलानौर03...रश्मि चावला।

24कलानौर03...रश्मि चावला।

24कलानौर03...रश्मि चावला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें