फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से सीवर व नाला चौक, लोग बेहाल

विज्ञापन
दुकान के सामने भरा गंदा पानी दिखाते दुकानदार। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। डेयरियों से गोबर सीवर और नालों में बहाने से कच्चा बेरी रोड के हालात बेहद खराब हो गए हैं। गलियों और दुकानों के सामने गोबर का गंदा पानी भरा रहने से लोग नारकीय हालात में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कच्चा बेरी रोड के आसपास करीब 60-70 डेयरियां चल रही हैं, जिनसे निकलने वाली गंदगी व गोबर को बेधड़क सीवर लाइन व नालों में बहाया जा रहा है। इससे सीवर लाइन चौक हो गई है और गंदगी सड़कों पर बह रही है। विगत दिनों निगम ने नालों की सफाई के लिए जेसीबी से नालों पर हुआ निर्माण तोड़ दिया मगर समस्या से राहत नहीं मिली। कच्चा बेरी रोड के परेशान दुकानदार व परिवारों ने बताया कि सीवर लाइन पूरी तरह से बंद है। नाले से भी निकासी नहीं होती है। रात के समय नाले का पानी धीरे-धीरे निकल जाता है मगर तड़के डेयरियों पर सफाई का काम शुरू होने की वजह से सुबह जागने पर गोबर व गंदा पानी भरा मिलता है। इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर राहत नहीं मिल रही। वहीं, निगम द्वारा जेसीबी से नाले के ऊपर हुआ निर्माण तोड़ने की वजह से कुछ गलियों में आवागमन जानलेवा हो गया है। लोगों ने लोहे की जाली अथवा तख्ते डालकर निकलना शुरू कर दिया है। जरा सी चूक होने का मतलब सीधे नाले में लोगों का गिरना है। लोगों ने बताया कि निगम की टीम आए दिन नाले की सफाई करती है मगर डेयरियों की वजह से समस्या जस की तस है।
ये कहना है लोगों का
एक सप्ताह पहले परिवार की वृद्धा की रात में तबीयत बिगड़ गई थी। आने-जाने का रास्ता नहीं होने की वजह से पड़ोसी के घर से होते हुए अस्पताल लेकर गए।
निर्मला गांधी
गली में प्रवेश करने के लिए नाले को छलांग से पार कर रहे थे। दो दिन पहले जाली मंगवाकर रखवाई है। जिससे होकर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं।
पिंकी गांधी
दुकान के सामने गंदा पानी भरा रहता है, इसलिए कोई भी ग्राहक नहीं आता। करीब 20 दिन हो गए, सुबह से शाम तक ग्राहक के इंतजार में बैठे रहते हैं।
कमल
डेयरियों की वजह से नाले का गंदा पानी भरा रहता है। निगम की टीम सफाई करती है मगर कोई राहत नहीं मिलती क्योंकि पीछे से गोबर फिर से आ जाता है।
राजकुमारी
वर्जन
डेयरियों की वजह से समस्या बनी हुई है। नाले की सफाई के लिए तोड़फोड़ भी कर चुक हैं। सफाई भी अक्सर करवाते हैं मगर जब तक डेयरियों से गोबर डालना बंद नहीं होगी तब तक समस्या रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदर सिंह, सीएचआई नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें