फोटो 18 खेतों में खड़ी फसल। संवाद
मंडी अटेली। प्रदेश सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने का दावा बेशक कर रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण गांव नीरपुर राजपूत में देखने को मिला है। जहां किसान अपनी फसल की सिंचाई करने से वंचित हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर स्थित नहर के समीप उक्त गांव के किसानों की कृषि भूमि है लेकिन एक कुएं पर बलबीर सिंह, बृजपाल व वेदप्रकाश के नाम से बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो पिछले एक पखवाड़े से खराब है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
किसानों का कहना है कि इस ट्यूबवेल से लगभग दो दर्जन से अधिक कृषि एकड़ भूमि की सिंचाई करते हैं लेकिन दुख की बात यह है कि फसल अब पूर्ण रूप से पकाव पर है जिसे सिंचाई की जरूरत है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं उपलब्ध होने के कारण किसान असमर्थ हो रहे हैं।
उक्त किसान चिंतित हैं की फसल पर ही जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन सिंचाई समय पर नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने प्रशासन व सरकार से समय रहते ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है ताकि फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
वर्जन
ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। किसानों को फसल की सिंचाई की समस्या बनी हुई है लेकिन निगम के पास ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें उपलब्ध नहीं किया जा रहा। इसका खेद है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-ईश्वर, जेई, बिजली निगम, मंडी अटेली।