फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सूखी ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन
14 सुबह के समय हल्के कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से धुंध से राहत मिली है। 1 जनवरी को हुई बूंदाबांदी के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 100 से 110 के बीच में बना हुआ है लेकिन इस कारण सुबह-शाम सूखी ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
सर्दी में चलने वाली हवाएं ठिठुरन को और अधिक बढ़ा देती हैं। यातायात भी प्रभावित रहा, अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आठ जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश की कोई नहीं संभावना है। मौसम का साफ रहना अपेक्षित है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को एक्यूआई उपलब्ध नहीं रहा। सुबह 10 बजे के करीब निकली हल्की धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम तक कोहरे व ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।
सांपला। सांपला में तीसरे दिन भी रविवार को बादल छाए रहे। ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश होना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते दिखाई दिए। क्षेत्र में मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पहले सप्ताह में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद 9 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से मकर संक्रांति तक उत्तरी हवा के कारण ठिठुरन बनी रहेगी।
विज्ञापन


13 हजार हेक्टेयर में सरसों और एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई

किसानों का कहना है कि फिलहाल मौसम फसलों के अनुकूल है। रबी फसलों के लिए सर्दी आवश्यक है लेकिन लंबे समय तक खराब मौसम या धूप न निकलना फसलों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। वहीं, जिले में लगभग 13 हजार हेक्टेयर में सरसों और एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगी है। अगर चार डिग्री तापमान हुआ तो पाला पड़ सकता है जिसका सीधा असर सरसों व सब्जियों की फसल पर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें