फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 गांवों में ड्रोन फ्लाइंग का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर जिले के 28 गांवों के 332 लोगों को प्रॉपर्टी डीड दी। लघु सचिवालय में पीएम की वीडियो कांफ्रेंस के बाद एडीसी महेंद्र पाल ने महम ब्लॉक के पांच लोगों को काजजात सौंपे। 49 गांवों के लोगों को दस्तावेज दिए जाने थे, लेकिन रजिस्ट्री तैयार न होने के कारण 24 गांवों को दिए गए, अन्य को बाद में दिए जाएंगे। बाद में मीडिया से बातचीत में एडीसी महेंद्र पाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2020 में पांच राज्यों में स्वामित्व योजना शुरू की थी। अक्तूबर में सात और दिसंबर में दो गांवों के लोगों को उनकी जायदाद के दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं। जिले के 119 गांवों में ड्रोन फ्लाइंग हो चुकी है, पांच बे-चिराग हैं और पांच गांव में लाल डोरा नहीं है। अतिरिक्त उपायुक्त ने काहनौर सरपंच के अस्वस्थ होने के कारण बीडीपीओ राजकुमार शर्मा को उनका पुरस्कार दिया। इसके तहत आठ लाख रुपये दिए जाते हैं। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ ब्रह्म प्रकाश अहलावत, सीटीएम ज्योति मित्तल, डीआरओ पूनम बब्बर, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ भी मौजूूद थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि स्वामित्व योजना से ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया और प्राप्त करने वालों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से कई लाभ हैं, जमीनों के झगड़े खत्म होंगे, भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, कोर्ट केस घटेंगे, लोगों को बैंक से लोन मिल सकेगा।
काहनौर पंचायत को दी बधाई
उपायुक्त ने काहनौर ग्राम पंचायत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी को काहनौर से प्रेरणा लेनी चाहिए। काहनौर को लगातार तीसरी बार दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला है। यह जन सेवाओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायत को दिया जाता है। इसी प्रकार सुलभ प्रथाओं को अपनाने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाता है। काहनौर को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार दिया गया है। इसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें