फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस से महिला के गिरने पर चालक की नौकरी गई, परिचालक निलंबित

Thu, 11 Sep 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बस स्टैंड के जींद बूथ पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जींद बूथ पर बस नहीं रोकने से गिरकर घायल हुईं करनाल निवासी रूमा देवी के मामले में लापरवाह चालक सोमबीर को उनके मालिक ने नौकरी से हटा दिया है। वहीं, जींद डिपो के जीएम राहुल जैन ने परिचालक शिवशंकर को भी निलंबित कर दिया है। वे बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को पहले ही निलंबित कर चुके हैं।
जींद डिपो के जीएम ने किलोमीटर स्कीम की बस के मालिक व अर्बन एस्टेट निवासी विजेंद्र सिंह लोहान को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। पूछा है कि बस चालक की लापरवाही के कारण महिला यात्री नीचे गिर गई। क्यों न एग्रीमेंट रद्द कर दिया जाए। अमर उजाला ने दोनों दिन इसे प्रमुखता से छापा है।
विज्ञापन

बस मालिक ने एक दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को बस मालिक ने चालक सोमबीर को नौकरी से हटा दिया है। जवाब का अभी इंतजार है। इस कठोर कार्रवाई से बस का एग्रीमेंट भी रद्द होने के कयास लग रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जींद डिपो के यातायात प्रबंधक ने बताया कि लापरवाही बरतने पर जींद डिपो की बस के परिचालक शिवशंकर को भी निलंबित कर दिया गया है। चालक की लापरवाही की सजा परिचालक को भुगतनी पड़ी है।

बस स्टैंड के जींद बूथ पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें