रोहतक। गांव खरकड़ा के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। इससे राजस्थान के अलवर जिले के निवासी ड्राइवर राजेंद्र सिंह (46) की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह 1 अगस्त को ट्रक में सीमेंट लादकर 18 टायरा ट्रक लेकर झज्जर के झाड़ली जा रहे थे। महम के नजदीक खरकड़ा गांव के पास वह नेशनल हाईवे 152-डी पर चढ़ रहे थे तो ट्रक का वजन अधिक होने के कारण वह असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबने से राजेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को ट्रक की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। उसे रोहतक के पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया दिया गया था। 2 अगस्त को परिजन रोहतक पहुंचे और शव लेकर चले गए।
जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि यह हादसा ट्रक के ओवरलोड होने के कारण हुआ। ट्रक में क्षमता से अधिक सीमेंट भरा हुआ था। इसी वजह से चढ़ाई पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया। मामले में किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।