फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भीषण गर्मी में चरमराई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था

Sat, 25 Apr 2026 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरते हुए लोग।रिक्शा में कैन भरी हुई।
विज्ञापन
कलानौर। भीषण गर्मी में कलानौर कस्बे में पेयजल की किल्लत गंभीर रूप लेती जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ पानी की मांग में भारी इजाफा हुआ है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह से ही रोहतक भिवानी बाईपास, डिग्गी वाली गली, बसाना रोड, निगाना मोड़ सहित हैंडपंपों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। चुनिंदा हैंडपंप ही इन लोगों का प्यास बुझाने का सहारा बने हुए हैं।
20 रुपये प्रति कैन बिक रहा पेयजल
वहीं, पेयजल किल्लत का फायदा उठाते हुए आरओ पानी की गाड़ियां 20 रुपये प्रति कैन तक वसूल रही हैं। यह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। नपा चुनाव से पहले कुछ समाजसेवियों द्वारा शुरू की गई फ्री जल सेवा भी अब बंद हो चुकी है। अब 15 रुपये प्रति कैन के हिसाब से पेयजल मिल रहा है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सरकारी जल आपूर्ति की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। सप्लाई का पानी दो से तीन दिन के अंतराल में आ रहा है और वह भी पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

खारा पेयजल हो रहा सप्लाई
कपिल मलिक, पूर्व चेयरमैन विष्णु, पार्षद रामबीर, जलघर से ट्यूबवेल का खारा पानी मिलाकर सप्लाई किया जा रहा है जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। घरों में गंदा पानी आ रहा है।
जल्द समाधान नहीं होने पर गहराएगा संकट

स्थानीय निवासी कपिल, संदीप, नीरज, अमित, विजय, जोगिंदर, राहुल का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जल संकट और गहरा सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें