फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत : डीसी आवास पर जेई व कॉलोनीवासी में हुई बहसबाजी

विज्ञापन
44...रोहतक के लघु सचिवालय स्थित पेयजल समस्या को लेकर डीसी से मिलने पहुँचे आंबेडकर कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
रोहतक। पेयजल किल्लत को लेकर आंबेडकर कॉलोनीवासी शनिवार को डीसी आवास पर पहुंचे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। यहां गेट पर कनिष्ठ अभियंता मयंक भारद्वाज और लोगों में पानी को लेकर खूब बहस हुई। कॉलोनीवासी तब तक नहीं माने, जब तक उन्हें स्थायी समाधान का आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी अशोक जांगड़ा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गली खोदकर पाइपलाइन दबाई गई थी लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं किया गया। साथ ही, पेयजल कनेक्शन न होने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग की।
जसबीर ने कहा कि इसकी शिकायत जिला प्रशासन व विभाग को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 15 से अधिक बार की है। गली खोदने के बाद से आमजन को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान राजेश, रवि, सतबीर, ईश्वर, जय सिंह, बिरेंद्र, सुभाष, सूरत सिंह, कृष्ण, संगीता, गायत्री, सीमा, महेंद्र, शान्ति, प्रेम, रतनी व प्रेम देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें