23...पत्रकारों से बात करते बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन विजेंद्र
रोहतक। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सोमवार को पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का जिला बार में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बार एसोसिएशन में सोमवार 24 नवंबर को बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। शनिवार को बार में पत्रकारों से बातचीत में बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन विजेंद्र अहलावत और जिला बार के प्रधान दीपक हुड्डा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक भव्य कार्यक्रम भी होगा जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश नीरजा कुलवंत कलसन करेंगी। साथ में सभी न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता व शहर के प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहेंगे। अहलावत ने बताया कि सूर्यकांत शर्मा का जन्म 10 फरवरी 1962 को हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में हुआ था। उन्होंने 1984 में एमडीयू से एलएलबी की परीक्षा पास की थी। बार के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन सुबह बार में हवन होगा।