फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेड़ी साध में एक माह से पेयजल किल्लत, टैंकर खरीदकर बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
गांव खेड़ी साध में पानी की समस्या को लेकर रोष जताते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव खेड़ी साध में पिछले एक माह से पेयजल व्यवस्था ठप होने से स्थानीय लोगों काे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम ने बताया ग्रामीणों में काफी राेष है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की समस्या एक महीने से हो रही है, जिसके चलते लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पानी का एक टैंकर 400 से 500 रुपये तक का मिलता है। इससे लोगों की जेब पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने जलघर की डिग्गी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा, अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर जाम लगाने के लिए मजबूर होंगें। इसी के साथ लोगों ने कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए गांव में आने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों का भी बहिष्कार करेंगे। इसलिए समय रहते समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


वर्जन
दूसरे गांव के किसी व्यक्ति ने गैरकानूनी तरीके से कनेक्शन लगा रखा है, इसकी शिकायत एसडीएम को दे दी है, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें