फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात एकड़ गेहूं की फसल जली

Mon, 22 Apr 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। हसनगढ़-जसोर खेड़ी मार्ग पर रविवार दोपहर 7 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को दूसरे खेतों तक पहुंचने से रोका। रविवार दोपहर को हसनगढ़-जसोर खेड़ी मार्ग पर चांद सिंह, मूर्ति व अन्य की गेहूं की फसल में आग लग गई और आग फैलते-फैलते करीब सात एकड़ गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। तभी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सांपला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और करीब 1 घंटे के बाद काबू पाया गया। तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान फसल कटाई की तैयारी कर रहे थे। वहीं इस्माईला गांव में भी करीब आधा एकड़ गेहूं के फांस जल गए। किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें