फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोहल्ला शकरकुई में एक माह से पेयजल लाइन लीकेज, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- जनस्वास्थ्य अ​​भियांत्रिकी विभाग कार्यालय में जेईसे मुलाकात करते मोहल्लावासी--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला शकरकुई में पिछले एक माह से पेयजल लाइन में लीकेज होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल लाइन में सीवरेज का गंदा पानी मिलने की आशंका के चलते मोहल्लावासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से समस्या और गंभीर हो गई है। मोहल्ले के करीब 200 घरों के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

वीरवार को समस्या के समाधान की मांग को लेकर मोहल्लावासी वार्ड नंबर तीन पार्षद अशोक सैनी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। मोहल्लावासियों का कहना है कि पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या पिछले एक माह से बनी हुई है। कई बार ऐसी स्थिति पहले भी हो चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या दोबारा सामने आ रही है। लोगों को पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है। सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के कारण गंदे पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। मोहल्लावासियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करवाने और सीवरेज लाइन की सफाई करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि करीब 200 घरों के लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग को जल्द समस्या का समाधान करें ताकि मोहल्लावासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-
पेयजल लाइन में लीकेज के कारण घरों में आने वाले पानी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पेयजल लाइन जगह- जगह से लीकेज हो रही है, जिसके कारण घरों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। विभाग को इस समस्या को ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार यादव, मोहल्लावासी
-
परिवार के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। पीने के पानी के लिए कैंपर व अन्य जरूरत मंद कार्यों को लेकर टैंकर डलवाना पड़ रहा है।
- शकुंतला देवी, मोहल्लावासी

सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ले में जगह-जगह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। दिनभर बदबू आती रहती है। बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पानी की लाइन भी लीकेज हो रही है।
- सुनीता देवी, मोहल्लावासी
-
पहले भी ऐसी समस्या सामने आ चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। विभाग के अधिकारियों को कई बार इस बारे में मौखिक रूप से शिकायत कर चुके है। वार्ड पार्षद को भी बता चुके है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।

- सतवीर, मोहल्लावासी

़
मोहल्ला शकरकुई में पेयजल व सीवरेज की समस्या को लेकर मोहल्लावासी कार्यालय में आए थे। कर्मचारियों को भेजकर जहां-जहां लीकेज है, वहां ठीक करवा दिया जाएगा। वहीं सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। ताकि मोहल्लावासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- मनीष कौशिक, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:68- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में जेईसे मुलाकात करते मोहल्लावासी--स

फोटो संख्या:68- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में जेईसे मुलाकात करते मोहल्लावासी--स

फोटो संख्या:68- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में जेईसे मुलाकात करते मोहल्लावासी--स

फोटो संख्या:68- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में जेईसे मुलाकात करते मोहल्लावासी--स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें