महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में सभी किसान गांवों के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार ही अपनी बाजरे की फसल लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में 6 नवंबर को गांव खैरोली, निम्बेहड़ा, खातीवास और मंडोला के किसानों की बाजरे की फसल की खरीद होगी। इसके बाद 7 नवंबर को कुराहवटा, पालड़ी और माजरा कलां गांव के किसान महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेचने के लिए लाएं। एसडीएम ने कहा कि इन गांवों के अलावा अन्य किसी गांव का कोई किसान मंडी में अपनी फसल लेकर न आए।