फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैर शिक्षक संघ ने लंबित मांगों के समाधान की रखी मांग

Sun, 24 May 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01-राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते गैर ​शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कौ​शिक, फुल कुमार बोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने शनिवार को लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम उनके निजी सचिव शंख चटर्जी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से नई भर्ती नहीं होने और सुप्रीम कोर्ट में जीत चुके 3200-3600 ग्रेड पे को लागू करने और विभिन्न सर्विस रूल से जुड़े मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कई सर्विस रूल संबंधी मामले लंबित पड़े हैं जिन पर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। एससी क्रीमीलेयर से जुड़े मामले में अंतिम निर्णय आने तक एससी वर्ग के पदों पर शर्तों के साथ पदोन्नति प्रक्रिया जारी रखने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन


शंख चटर्जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने एससी क्रीमीलेयर संबंधी मांग पर कहा कि यह मामला सरकार के कार्यालय से संबंधित है इसलिए इसे पुनः कुलपति के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाए।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. संदीप बंसल ने भी राज्यपाल के निजी सचिव के समक्ष कर्मचारियों की मांगों का पक्ष रखा। इस अवसर पर संघ प्रधान सुरेश कौशिक, प्रेम सजवान, डॉ. विजय पाल, राजकुमार रंगा, डॉ. राजेश शर्मा, फूल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें