फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब पी...फोटो खिंचाया और फिर तोड़ दिया आई लव यू रोहतक सेल्फी पॉइंट

Mon, 29 Sep 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29..जाट कॉलेज के बाहर लगे आई लव यू रोहतक सेल्फी पॉइंट को तोड़ते युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से शहर के सुंदरीकरण के चलते जाट कॉलेज के बाहर आई लव यू रोहतक का सेल्फी पॉइंट लगाया गया था लेकिन शनिवार देर रात कार सवार कुछ शरारती युवकों ने पहले तो जाट कॉलेज के बाहर खुलेआम शराब पी। फिर इसके ऊपर बैठकर फोटो खिंचाई फिर सेल्फी पॉइंट को तोड़ डाला। वहीं, पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद नगर निगम के जेई ने शरारती तत्वों के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर निगम के जेई देवेंद्र ने पीजीआई थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से 15 सितंबर को जाट कॉलेज के बाहर आई लव यू रोहतक का सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। शनिवार देर रात कुछ नशे में कुछ युवकों ने इसे तोड़ डाला।
विज्ञापन


नगर निगम के जेई की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रोशन लाल, पीजीआई थाना प्रभारी

29..जाट कॉलेज के बाहर लगे आई लव यू रोहतक सेल्फी पॉइंट को तोड़ते युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें