19जेएनडी34: बैठक में भाग लेते भारतीय होम्योपैथिक चिकित्सक संस्थान के पदाधिकारी। स्रोत : आयोजक
जींद। भारतीय होम्योपैथिक चिकित्सक संस्थान की बैठक राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल डॉ. विनोद सांगवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला इकाई का चुनाव करवाया गया। सभी होम्योपैथिक डॉक्टर्स ने सर्वसम्मति से डॉ. राजीव राठी को जिला प्रधान और डॉ. नरेंद्र अहलावत को जिला सचिव के रूप में चुना।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा होम्योपैथिक काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डॉ. हरप्रकाश शर्मा ने नवगठित जिला इकाई को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन करने वाले डॉ. अजय मोर को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
भारतीय होम्योपैथिक चिकित्सक संस्थान के राज्य प्रधान डॉ. अशोक वर्मा ने नए सदस्यों को लाइफ टाइम मेंबरशिप सर्टिफिकेट वितरित किए। बहादुरगढ़ से डॉ. रणबीर दहिया, रोहतक से डॉ. भारद्वाज, हिसार से डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नई इकाई में डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. शिवम गांधी और डॉ. ज्योति को उप प्रधान, डॉ. अजय मेहरा, डॉ. ललित भारद्वाज को उप-सचिव, डॉ. नवीन शर्मा को मीडिया सचिव और डॉ. सोनिया गांधी को महिला विंग हैड के रूप में चुना गया। डॉ. राजीव राठी ने बताया कि होम्योपैथी पद्धति आम जनमानस के लिए बेहद लाभकारी है। नव गठित इकाई इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।