फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. राजीव ने संभाला छोटू राम आर्य कॉलेज के प्राचार्य का पद

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के छोटूराम आर्य कॉलेज में प्राचार्य का पदभार ग्रहण करते डॉ. राजीव कुमार बल्हारा। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। छोटूराम आर्य कॉलेज में बुधवार को प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार बल्हारा ने स्थायी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। टीकाराम शिक्षण संस्थाओं के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण से पूर्व डॉ. बल्हारा ने टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राणा, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया, प्राध्यापकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के साथ चौधरी छोटूराम, चौधरी टीकाराम और ओमप्रकाश दहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति और प्रधान की ओर से सौंपी गई है जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
डॉ. राजीव कुमार बल्हारा वर्ष 2008 में सीआरए कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में प्राध्यापक नियुक्त हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें