फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. राजेश कुमार कुंडू ने राष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किया

Wed, 19 Nov 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30...डॉ. राजेश कुंडू को सम्मानित करते आईआईपीए नई दिल्ली के प्रो. सुरेश मिश्रा। स्रोत : एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार कुंडू ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन विकसित भारत 2047 के लिए ग्रामीण विकास की पुनर्समीक्षा में शिरकत की व शोध पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



डॉ. राजेश कुंडू सम्मेलन के एक सत्र की सह-अध्यक्षता की जिसमें सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास, विकेंद्रीकरण व जनभागीदारी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने प्रस्तुत किए गए शोध-पत्रों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।



उन्होंने लैंगिक समावेशन का संस्थानीकरण हरियाणा के पंचायती राज में छठे चुनाव चक्र के दौरान महिलाओं का आरक्षण एवं प्रतिनिधित्व विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें हरियाणा की पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी, उनके प्रतिनिधित्व व प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने ग्रामीण विकास, पंचायतों की भूमिका, विकेंद्रीकरण और जनसहभागिता से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें