14...पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान के दौरान अपना संबोधन देते एमड
रोहतक। संचार कौशल सफलता का रास्ता प्रशस्त करता है। कम्युनिकेट कांफीडेंटली, मास्टर टेक्नोलॉजी टू एम्पावर योर सेल्फ का मंत्र देते हुए मंगलवार को पं. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में यह बातें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक व मीडिया विशेषज्ञ सुनित मुखर्जी ने कही।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित समाचार पत्र पढ़ने, प्रत्येक दिन डायरी/जर्नल लेखन, समसामयिक विषयों को जानने व उन पर विचार व्यक्त करने की सलाह दी। प्रभावी संचार के जरिए विभिन्न कॅरियर विकल्पों- पत्रकारिता, जनसंचार, कारपोरेट संचार, कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर, वीडियो ब्लॉगिंग, एनालिस्ट, राजनीतिक विश्लेषक, विज्ञान, जनसंपर्क क्षेत्र के बारे में जानकारी विद्यार्थियों से साझा की।
प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सिंह सांगवान ने कहा कि कम्युनिकेशन स्किल्स का कॅरियर और जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस विशेष व्याख्यान से विद्यार्थी, विशेष रूप से छात्राएं लाभान्वित होंगी।