फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शोध के लिए डॉ. निधि को 14 और डॉ. वनिता को मिलेंगे सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज की प्रो. डॉ. निधि को 14 लाख रुपये और शिक्षा विभाग की डॉ. वनिता रोज को सात लाख रुपये की शोध परियोजना स्वीकृत हुई है। स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल ने मंजूरी दे दी है।


डॉ. निधि हरियाणा में युवाओं का कौशल विकास और रोजगार योग्यता विषय पर आधारित प्रदेश में कौशल विकास पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करेंगी। वहीं डॉ. वनिता रोज मैपिंग इंक्लूजन विषय पर आधारित हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में समावेशी शिक्षा की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सहायक तकनीकों की उपलब्धता, उनकी पहुंच और प्रभावी उपयोग के साथ-साथ विशेष शिक्षकों की भूमिका का अध्ययन किया जाएगा। प्रो. प्रदीप के अहलावत व डॉ. माधुरी हुड्डा ने इन शोध परियोजनाओं को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें