फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमदनी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : कृषि मंत्री

विज्ञापन
02-वेटरनरी कॉलेज बहुअकबरपुर में कैटल शो के दौरान दोनों पैर झुकाकर अ​भिवादन करती गौरी गाय। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। प्राकृतिक खेती से जहां खेती की लागत कम होगी, वहीं आय में भी वृद्धि के साथ भूमि व स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। वह सोमवार को बहु अकबरपुर में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल हरियाणा ब्रीड कैटल शो एंड एक्सपो 2026 में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि देसी गाय के माध्यम से प्राकृतिक खेती को आसानी से अपनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से सरकार ने देसी गाय पालने पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनाज मंडियों में प्रयोगशालाएं स्थापित करने की तैयारी की है। यहां अनाज के ऑर्गेनिक होने या नहीं होने की पुष्टि हो सकेगी। धान के स्थान पर कम पानी वाली अन्य फसलें उगाने पर किसानों को आठ हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए पशुओं का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेयर रामअवतार वाल्मीकि, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष सरवन गर्ग, संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, चौधरी संपूर्ण सिंह, उद्योगपति राजेश जैन, राजबाला मलिक, रेणुका सांगवान सहित पशुपालक किसान अमित कुमार की टीम और बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

02-वेटरनरी कॉलेज बहुअकबरपुर में कैटल शो के दौरान दोनों पैर झुकाकर अभिवादन करती गौरी गाय। संवाद

02-वेटरनरी कॉलेज बहुअकबरपुर में कैटल शो के दौरान दोनों पैर झुकाकर अभिवादन करती गौरी गाय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें