14-डॉ. मंजुनाथ
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति एच.के. अग्रवाल ने डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष मंजुनाथ को सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज नियुक्त किया है। उन्हें जनसंपर्क और मेडिकल इलस्ट्रेशन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
कुलपति ने कहा कि मंजुनाथ के अनुभव से संस्थान की उपलब्धियां समाज तक पहुंचेंगी। मंजुनाथ ने कहा कि मरीजों को अस्पताल की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनसंपर्क को मजबूत बनाने की बात कही। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विभागाध्यक्षों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद